फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय अस्पताल के बदहाल लिंक मार्ग के सुधारीकरण में आचार संहिता बनी रोड़ा

विज्ञापन
रानीखेत राजकीय अस्पताल का बदहाल लिंक मार्ग। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपमंडल क्षेत्र के एकमात्र राजकीय अस्पताल को जोड़ने वाले मोटरमार्ग की दशा ठीक नहीं है। दो तीन माह पूर्व जिला प्रशासन ने लिंक मार्ग को ठीक कराने का आश्वासन दिया था लेकिन स्थिति आज भी जस की तस है। बड़े बड़े गड्ढों से लोग परेशान हैं। प्रसूता महिलाओं को अस्पताल लाने ले जाने में तीमारदारों के पसीने छूट रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों रोगी इस मार्ग से जानजोखिम में डालकर आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

रानीखेत राजकीय अस्पताल से भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट, सल्ट तहसीलों के साथ ही गैरसैंण क्षेत्र से भी रोगी उपचार को आते हैं। लेकिन अस्पताल को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। अस्पताल लाने ले जाने के लिए रोगियों को भारी परेशानी होती हैं। इधर, अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मार्ग के सुधारीकरण की घोषणा हुई थी, लेकिन अभी कोई प्रगति नहीं हुई है।
-जिला प्रशासन की घोषणा के बाद लिंक मार्ग के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव पास हो चुका है। लोनिवि प्रांतीय खंड को धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। आचार संहिता के कारण कार्य में विलंब हुआ। 10 मार्च के बाद सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।-जय किशन, संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें