बैजनाथ में सड़क पर बने गड्ढे। संवाद
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। पर्यटक नगरी बैजनाथ की सड़कों में बने गड्ढाें ने तालाब का रूप ले लिया है। मालूूम हो कि एक सप्ताह पूर्व ही लोनिवि ने इन गड्ढों को भरा है। गड्ढा भरी सड़कों से बैजनाथ में आए दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने एलान किया है कि सड़क में शीघ्र डामर नहीं किया गया तो बैजनाथ के ग्रामीण धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।
बैजनाथ के प्रधान राजेंद्र गिरी गोस्वामी, बैजनाथ मंदिर समूह के मुख्य सचेतक भगवत गिरी गोस्वामी ने बताया कि बैजनाथ में सड़क पर गड्ढे बनने से वाहनों को आवागमन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि की ओर से पूर्व में भरे गड्ढों में फिर पानी भर गया है। सड़क की हालत खस्ता होने से आये दिन बैजनाथ में दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व एसडीएम गरुड़ राजकुमार पांडे ने बैजनाथ में सड़क का निरीक्षण किया। एसडीएम के निर्देश पर लोनिवि ने सड़क में बने गड्ढों का पाटा था।