फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में स्टाफ की कमी पर बढ़ रहा काम का बोझ

विज्ञापन
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अल्मोड़ा में हुए अधिवेशन में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी अल्मोड़ा मंडल का रविवार को द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें डाक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि डाकघरों में प्रतिदिन काम का बोझ बढ़ रहा है जबकि स्टाफ लगातार कम किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में काम का बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डाक विभाग में कर्मचारियों की कई पद खाली चल रहे हैं। इन पदों पर नियुक्ति नहीं होने से स्टाफ का टोटा बना हुआ है। विभाग में काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन स्टाफ की कमी के चलते दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि डाक विभाग में रिक्त चल रहे पदों को जल्द भरा जाना चाहिए। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष बीपी डंगवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष पीडी पंत की देखरेख में चुनाव हुए। अध्यक्षता उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ने की।
गोविंद अध्यक्ष, उज्जवल सचिव बने
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के चुनाव में गोविंद सिंह अध्यक्ष, एचएस कोरंगा कार्यकारी अध्यक्ष, टीएस बगड़वाल उपाध्यक्ष, उज्जवल उपाध्याय सचिव चुने गए। गिरजा पांडे, शंकर लाल, राहुल श्रीवास्तव, राकेश सिंह, योगेश गोस्वामी सहायक सचिव, दीप डंगवाल वित्त सचिव, विशाल साह सह वित्त सचिव, हीरा सिंह नेगी, महिपाल सिंह नैनवाल, नारायण सिंह, अंकित संगठन मंत्री, एचपी पंत ऑडिटर चुने गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें