अल्मोड़ा। नैड़ी कुंवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध पिपलेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। ग्रामीण लंबे समय से मंदिर का सौंदर्यीकरण करने की मांग कर रहे थे। स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
क्षेत्र के लोग और मंदिर कमेटी के लोग लंबे समय से मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे। मंदिर कमेटी के सचिव हेमंत कुमार आर्या ने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्य की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी। उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति दिलाने के लिए सीएम और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आभार प्रकट किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भुवन चंद्र, व्यवस्थापक सुरेश राम, कोषाध्यक्ष मदन लाल, तारी राम, कुंदन राम सहित कई लोगों ने खुशी प्रकट की है।