फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डाक सेवकों का कटेगा वेतन, नौकरी समाप्ति का नोटिस लिया वापस

Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हड़ताल पर गए डाक सेवकों को नौकरी से हाथ नहीं धोना पड़ेगा। आखिरकार डाक विभाग ने हड़ताल पर गए डाक सेवकों के खिलाफ कार्रवाई भी की है और उन्हें राहत भी पहुंचाई है। विभाग हड़ताल की समयावधि का वेतन काटेगा। नौकरी समाप्ति का नोटिस वापस ले लिया गया है जिससे उनके चेहरे पर खुशी है।
विज्ञापन

जिले में बीते दिसंबर माह में ग्रामीण डाक सेवकों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल शुरू कर दी। जिले के 600 से अधिक डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से 200 से अधिक डाकघरों में ताले लटक गए थे। विभाग ने नियम विरुद्ध हड़ताल शुरू करने पर डाक सेवकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया था। ऐसे में एक साल के भीतर नियुक्त होने वाले 25 से अधिक डाक सेवकों की नौकरी पर खतरे की तलवार लटक गई थी। विभाग की तरफ से नोटिस जारी होते ही सभी डाक सेवक चार दिन बाद हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे थे और विभाग के पाले में उनके खिलाफ कार्रवाई करने की गेंद थी। विभाग ने डाक सेवकों को जारी नौकरी समाप्ति का नोटिस वापस लिया है। विभाग उनका हड़ताल की अवधि का चार दिन का वेतन काटेगा। विभाग के नोटिस वापस लेने के निर्णय से डाक सेवकों ने राहत की सांस ली है। डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने कहा कि विभाग ने सशर्त नौकरी समाप्ति का नोटिस वापस लिया है लेकिन उन पर नो वर्क, नोक पे का नियम लागू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें