अल्मोड़ा। जिले के धौलादेवी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और कन्या जूनियर हाईस्कूल खोला में वार्षिकोत्सव मनाया गया। स्कूली बच्चों की ठुमक-ठुमक जब हिटे छ तू पहाड़ी बाटे मां गीत... पर प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल खोला में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रमों का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। वहां पर हरीश पांडे, नीता नयाल, मंगल सिंह, गोविंद सिंह, मनोज कुमार, शोभा, कमला, मुन्नी, तुलसी देवी, रेनू देवी, आनंदी देवी आदि थीं।