फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफड़ा के दिव्यांशु और बग्वालीपोखर के दीपक बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
दीपक - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां कफड़ा निवासी दिव्यांशु कबड़वाल भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट बन गए हैं। कफड़ा निवासी दिव्यांशु कबड़वाल को भारतीय सेना ऑर्डिनेंस कोर में तैनाती मिली है। बग्वालीपोखर के दीपक कुवार्बी ने भी सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

दिव्यांशु की प्राथमिक शिक्षा कफड़ा में हुई। दिव्यांशु के पिता जगदीश चंद्र कफड़ा डाकघर में पोस्टमास्टर और माता लता कबड़वाल सामाजिक कार्यकर्ता हैं। दिव्यांशु में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा कूटकूट कर भरा है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में उन्होंने छह से 12 तक पढ़ा। 2015 में इंटरमीडिएट पास करने के बाद उन्होंने एनडीए और आर्मी टेक्निकल की दोनों परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। बाद में उन्होंने एनडीए ज्वाइन कर खड़कवासला पुणे में तीन साल और आईएमए देहरादून में एक साल का प्रशिक्षण लिया और अब सेना के ऑर्डिनेंस कोर में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया है। विकासखंड के बग्वालीपोखर निवासी दीपक कुवार्बी भी पीओपी के बाद लेफ्टिनेंट बने हैं। दीपक की शिक्षा देहरादून से ही हुई। उनके पिता महेश कुवार्बी, पुलिस मुख्यालय देहरादून में इंस्पेक्टर हैं। ब्लॉक से दो युवाओं के सैन्य अधिकारी बनने पर जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, विधायक महेश नेगी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, मदन बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।
अभिभावक शामिल नहीं हो पाए
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दिव्यांशु का छोटा भाई एमेटी यूनिवर्सिटी नोएडा में बीएससी जियोग्राफी ऑनर्स में अध्ययनरत हैं। दिव्यांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी आनंदी कबड़वाल, चाचा दीप कबड़वाल, चाची क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा कबड़वाल, चाचा डॉ. मनोज कबड़वाल को दिया है। कोरोना के कारण पहली बार कैडेटों के इस शानदार समारोह में अभिभावक शामिल नहीं हो सके और अपने पाल्य को स्टार नहीं लगा पाए। इस बार इन कमीशन प्राप्त युवा अधिकारियों को भारतीय सेना अकादमी के सीनियर ऑफिसरों ने स्टार लगाए।

दिव्यांशु- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें