फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कराने को छह विधानसभा के लिए 238 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई

विज्ञापन
अल्मोड़ा में मतदेय स्थलों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आगामी 14 फरवरी को जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदान कराने के लिए शनिवार को 238 पोलिंग पार्टियां छह विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुई। शेष 673 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पहले रविवार को मतेदय स्थलों के लिए रवाना होंगी। 14 फरवरी को सभी सीटों में सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज से विधानसभा अल्मोड़ा, सोमेश्वर और जागेश्वर के लिए तथा द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से सल्ट, रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। मुख्यालय से जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उन्होंने मतदान पार्टियों को शांतिपूर्ण मतदान हेतु शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में जानकारी दी गई और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। वहां पर सीडीओ नवनीत पांडेय और समस्त रिटर्निंग अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें