अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मिष्ठान भी वितरित किया गया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि चंपावत की जनता ने उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत को एक संदेश देने का काम किया है कि अब कांग्रेस के नेता तो छोड़ो वोटर तक नहीं बचे। इस विशाल जीत के बाद राज्य नई बुलंदियों को छुएगा। इस जीत से डबल इंजन सरकार पुन: तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी। भाजपा सरकार राज्य का चहुंमुखी विकास करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले कई दशकों तक भाजपा की सरकार प्रदेश में रहेगी।
मिष्ठान वितरण के दौरान जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, गोविंद पिलखवाल, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, अमित शाह मोनू, नरेंद्र प्रसाद, राजा खान, किरन पंत, प्रेमा मेर, रेखा आर्य, बीना नयाल, मनोज जोशी, राहुल वोहरा, ललित जोशी, अरविंद बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, तुषारकांत आदि मौजूद थे।
जीत का जश्न भिकियासैंण में भी मना
भिकियासैंण। चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एकतरफा जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। चुनाव नतीजे की खबर मिलते ही शुक्रवार को मंडल के कार्यकर्ताओं ने बडियाली चौराहे पर जीत की खुशी में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। यहां डीसीबी के पूर्व चेयरमैन पानसिंह मावड़ी, मंडल महामंत्री मदन मेहरा, सुरेंद्र सिंह, एसएस डंगवाल, दिनेश घुघत्याल, दरबान बिष्ट, बीर सिंह, गोपालसिंह, हिमांशु मावड़ी, शंकर फुलारा आदि रहे।