झूलादेवी वैरियर पर संयुक्त वाहनों की चेकिंग करती पुलिस और सैन्य जवान। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोडा)। यातायात नियमों का सही तरीके से पालन कराने के उद्देश्य से रानीखेत में अब सेना और पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान की शुरुआत की है। झूलादेवी मंदिर के पास स्थित बैैरियर पर पुलिस ने सेना के जवानों के साथ मिलकर वाहनों की चेकिंग की और बगैर हेलमेट सहित अलग-अलग जुर्म में 13 वाहनों के चालान काटा।
कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। रानीखेत सैन्य क्षेत्र होने के कारण इस तरह के अभियान भविष्य में भी चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बगैर हेलमेट वाहन दौड़ाने वालों पर भी नकेल कसने की तैयारी की जा रही है।
बुधवार को यहां झूलादेवी बैरियर के पास 13 वाहनों के चालान काट 65 सौ रुपये का अर्थदंड वसूला। पुलिस यह अभियान भविष्य में भी जारी रखेगी। इसके अलावा पुलिस ने कई स्थानों पर भी वाहनों की चेकिंग की और लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने को कहा।