ुलिस कर्मियों और अधिकारियों को शपथ दिलाते एसएसपी पीएन मीणा।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ‘मेरा लक्ष्य, भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ अभियान के तहत बुधवार को एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों से कानून के नियमों का पालन करने, भ्रष्टाचार के खिलाफ साथ देने, जनहित में काम करने, निजि आचरण में ईमानदारी प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर सीओ तपेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार, हरीश चंद्र पंत, मोहन सिंह सौन, सुरेश चंद्र, पूरन सिंह रावत, दीपक कुमार, नवीन जोशी आदि शामिल रहे। इधर जिले के सभी थाना, चौकियों में भी प्रभारियों ने मेरा लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ ली।