रैलापाली गांव के ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलक्ट्रेट में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट को ज्ञापन सौंप कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीते दिनों नगर से सटी ग्राम पंचायत सरकार की आली में घरों में चोरी की वारदातें हुई थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस चोरों को पकड़ने के नाम पर रैलापाली में बार-बार छापा मार कर पूछताछ के नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की आली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में चोरी की। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में रैलापाली के अनुसूचित जाति के गरीब लोगों का पूछताछ के नाम पर उत्पीड़न कर रही है। कई बार पुलिस स्कूली बच्चों से भी पूछताछ कर रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस उत्पीड़न नहीं रोका गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बाद में उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार, गोकुल लाल, किशन लाल, चंदन लाल, वसंत कुमार, जगदीश लाल, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, चंदन कुमार, शेखर कुमार, पंकज कुमार, गणेश कुमार, आशु कुमार, अनिल कुमार, सौरव कुमार, योगेश कुमार, अमित कुमार, बसंत कुमार, दीपक कुमार, हरीश कुमार, नीरज कुमार, शिव कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार आदि शामिल थे।