नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए चुनाव समिति के गठन को बुलाई गई आम बैठक हंगामेदार रही। कई व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी के खुलेआम उल्लंघन का आरोप लगाया। कहा कि छोटे व्यापारियों की समस्याओं को तवज्जो नहीं दी जा रही है। व्यापारिक संगठनों को व्यवस्थित ढंग से संचालित नहीं किया जा रहा है। बैठक में चुनाव समिति के लिए कैलाश सती और मोहन नेगी को संरक्षक मनोनीत किया गया।
शिव मंदिर परिसर में व्यापारियों की आम बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में कई व्यापारी नेताओं ने ही अपनी उपेक्षा की तोहमत तक मढ़ी। कहा कि किसी भी तरह के निर्णयों में उन्हें भी शामिल नहीं किया जाता। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी समिति के सामने खुलकर रखीं। कई व्यापारियों ने कहा कि व्यापार मंडल का कार्यकाल दो साल पहले खत्म हो गया है, लेकिन चुनाव अब कराए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि व्यापारिक हितों के लिए संगठन का गठन किया जा रहा है। व्यापारियों को भी एकजुट होकर अपने हितों के लिए आगे आना होगा। कहा कि व्यापारिक हितों के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। निवर्तमान कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने पूर्व में हुए चुनाव के आय-व्यय का ब्यौरा रखा। इस दौरान वरिष्ठ व्यवसायी कैलाश सती, मोहन नेगी को चुनाव समिति का संरक्षक चुना गया। समिति में अविनाश गोयल, डा. गिरीश वैला, उमेश भट्ट, दीवान नेगी, मनोज अग्रवाल, गोविंद बिष्ट, अतुल अग्रवाल, डा. राज पांडे, अजय शाह, कैलाश पांडे,जगदीश अग्रवाल, प्रताप मेहरा और दिनेश अग्रवाल मनोनीत किए गए। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष यतीश रौतेला, हेमंत माहरा, प्रताप माहरा, मो. तय्यब, सिफातुल हसन, दीपक पंत, मदन मोहन, शंकर दत्त सती सहित तमाम लोग मौजूद थे। चार जनवरी को चुनाव समिति की बैठक में चुनाव की तिथि तय होगी।