पुलिस ने यहां घट्टी तिराहे के पास दो अलग-अलग वाहनों से 192 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को आबकारी अधिfनयम में गिरफ्तार कर जेल भेजकर वाहनों को सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह शराब सल्ट क्षेत्र में ले जाई जा रही थी। पकड़े गए वाहन सल्ट तहसील के अंतर्गत भाजपा मछोड़ मंडल के दो पदाधिकारियों के बताए जा रहे हैं।
चुनाव के मददेनजर यहां रामनगर मार्ग पर घट्टी तिराहे के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे आबकारी निरीक्षक तारा दत्त पुरोहित और भतरौंजखान के थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की टीम ने घट्टी तिराहे के समीप वैगनआर संख्या यूए-04-एस-7166 से सात पेटियों में रखी 72 बोतल और वाहन संख्या यूके-01-टीए-1956 बुलेरो से दस पेटी में रखी 120 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी भुवन चंद्र पुत्र मोहन राम निवासी तराड़ी सल्ट, राजेंद्र सिंह पुत्र यशवंत सिंह, हरीश सिंह पुत्र चिंता सिंह निवासी नगचूला सल्ट, अमेश चंद्र पुत्र मोहन चंद्र निवासी भरसोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने आरोपियों के हवाले से बताया कि शराब वे अपने परिवार में विवाह के लिए ले जा रहे थे।