फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर की 368 पोलिंग पार्टियां रवाना

Mon, 13 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बूथों को रवाना होती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उलाला
विज्ञापन
 15 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। सोमवार को सामान्य प्रेक्षक प्रियंक भारती की मौजूदगी में अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा की 368 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों से जानकारी ली और कुछ ईवीएम में आ रही दिक्कतों के बाद कार्मिकों को नई मशीनें उपलब्ध कराईं। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर से चुनावी प्रक्रिया में पैनी निगाह बनाए रखने और रिटर्निंग आफिसर, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


 जीआईसी प्रांगण में सोमेश्वर की 139, जागेश्वर की 173 और अल्मोड़ा की 56 पार्टियों ने सामान प्राप्त कर मतदेय स्थलों को प्रस्थान किया। इससे पूर्व सामान्य प्रेक्षक ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया और कार्मिकों से निर्भय होकर मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने को कहा। इस दौरान कुछ ईवीएम में दिक्कतें भी आईं। सामान्य प्रेक्षक ने तत्काल नई  ईवीएम कार्मिकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक ने माइक्रो आब्जर्वर से चुनावी प्रक्रिया में निगाह रखने, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों से मुस्तैदी से मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए

। उन्होंने बताया कि इस बार पोल डे मॉनिटेरिंग सिस्टम लागू किया गया है जो चुनाव संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि कार्मिकों को असुविधा ना हो इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, रिटर्निंग आफिसर अल्मोड़ा विवेक राय, जागेश्वर फिचाराम चौहान, सोमेश्वर अवधेश कुमार सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी डीडी पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या समेत चुनाव से जुड़े कार्मिक मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें