फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फुटबाल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ एपीएस चैंपियन

Wed, 10 Apr 2024 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 रानीखेत केआरसी के सोमनाथ मैदान में मौजूद ​खिलाड़ी और अन्य। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत(अल्मोड़ा)। आर्मी स्कूल रानीखेत की तरफ से सोमनाथ मैदान में आयोजित बालिका वर्ग की इंट्रा क्लस्टर फुटबाल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ एपीएस चैंपियन बना। उसने एपीएस हेमपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


बुधवार को सोमनाथ मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ की टीम ने हेमपुर को 1-0 से हराकर ट्राफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि केआरसी के कार्यकारी कमांडेंट कर्नल विक्रमजीत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में खासा महत्व है। यहां आर्मी स्कूल रानीखेत के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, एजुकेशन ऑफिसर कर्नल अजय उपाध्याय, व्यायाम शिक्षक सैम स्मिथ, भूपेंद्र परिहार, बृजेश जोशी, कैलाश भट्ट, पंकज अधिकारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें