फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 पिकअप खाई में गिरी, चालक सहित सात घायल

Tue, 09 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्रमिकों को लेकर काम पर जा रही पिकअप यहां सोमनाथ मैदान के पास सैन्य क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चालक सहित सात मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का यहां राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमनाथ मैदान के पास सैन्य क्षेत्र में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार अपराह्न पिकअप संख्या यूके 01सीए-4635 मजदूरों को काम पर लेकर जा रही थी, इसी बीच सैन्य क्षेत्र में ही पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में समा गई। चालक गंगोड़ा निवासी प्रकाश राम पुत्र कुंवर राम, मजदूर सामी पुत्र मो. रफी मौनपुर बरेली, अजय पुत्र मोहन पाल सुदामा पुत्र कृपाल, मनीष पुत्र गनी लाल निवासी हल्दीकलां बरेली, जफर हुसैन पुत्र इम्तियाज, नरहसन पुत्र चुन्नी निवासी मोहनपुर बरेली घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। चालक को हल्द्वानी एसटीएच रिफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें