फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं की पहली हार्ट केयर यूनिट अल्मोड़ा में

Tue, 09 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बहुप्रतीक्षित हार्ट केयर यूनिट स्थापित करने के लिए आखिरकार प्रदेश शासन के अधिकारियों और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक डा.ओपी यादव के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं। पहले चरण में दो माह के भीतर अल्मोड़ा में सभी व्यवस्थाएं पूरी करके हार्ट रोगों से संबंधित ओपीडी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के लिए यह उपलब्धि की बात है कि कुमाऊं के किसी भी अस्पताल में पहली हार्ट केयर यूनिट होगी। बता दें कि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल सहित कुमाऊं के किसी भी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में आज तक ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसे देखते हुए नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक और वरिष्ठ हार्ट सर्जन डा. ओपी यादव ने कुछ साल पहले प्रदेश सरकार के सहयोग से अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई थी।

बीते सालों में इसे लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सहित प्रदेश शासन के अधिकारियों के साथ डा. यादव की कई बार वार्ता हो चुकी है। बीते कुछ महीनों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता के बाद अब दोनों पक्ष अनुबंध की शर्तों पर राजी हो चुके हैं। सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत और स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की उपस्थिति में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक डा.ओपी यादव और प्रदेश शासन के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने इसे अल्मोड़ा के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि पहले चरण में दो माह के भीतर ओपीडी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दो माह के भीतर बेस अस्पताल में स्थित ईसीजी, इको सहित हृदय रोगियों की जांच से संबंधित अन्य मशीनों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। पहले चरण में एक साल तक मरीजों का प्राथमिक इलाज किया जाएगा और हार्ट सर्जरी के लिए रोगियों को दिल्ली भेजा जाएगा। मशीनें आदि उपलब्ध हो जाने पर एक साल बाद हार्ट सर्जरी भी अल्मोड़ा में ही होने लगेगी। डा. ओपी यादव ने बताया कि हार्ट केयर यूनिट चालू हो जाने के बाद हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी अन्य बीमारी पर रोगियों की तुरंत देखभाल की जा सकेगी। साथ ही सर्जरी के बाद भी रोगियों को चेकअप आदि के लिए दिल्ली अथवा कहीं और नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें