एसीपी के एरियर का भुगतान आदि लंबित मांगें पूरी न होने से फार्मेसिस्ट नाराज हैं। इसी कारण डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का आह्वान किया है। इसके तहत फार्मेसिस्टों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने एसीपी के एरियर के भुगतान की मांग की। उन्होंने दुधोली उपकेंद्र के फार्मेसिस्ट का वर्ष 2010 का बकाया वेतन दिलाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान करने, वर्ष 2006 में नियुक्त फार्मेसिस्टों को दो वर्ष की सेवा के बाद वेतन अवशेष, मकान किराया भत्ता देने की मांग की। आरोप लगाया कि सीएमओ कार्यालय में कई बार सूचना देने के बाद भी समस्या नहीं सुलझी। जिसके विरोध में फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को क्रमिक अनशन का ऐलान किया।
इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो 29 अप्रैल से आमरण अनशन होगा। धरने में जीएस मेहता, डीके जोशी, आनंद पाटनी, मनोहर मेहता, जेएस देवड़ी, विनोद कुमार धपोला, बीबी जोशी, केसी थापा, सीएस कठायत, जीसी पुजारी, प्यारेलाल, आरएस आर्या, आरएस चौहान, केसी जोशी, एमसी पुजारी, प्रदीप पांडेय, शिवचरण, जीआर आर्या, नंदकिशोर जोशी, बीसी वर्मा, कैलाश चंद्र बिष्ट, बीपी पांडेय, केसी पांडेय, रामशरण, आरपी भट्ट, जीएस कोरंगा, तारा सिंह, भुवन जोशी, दीवान राम आर्या बैठे।