फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट के 25 गांवों में पानी के लिए तरसे लोग

Fri, 29 Mar 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन

सल्ट क्षेत्र की सबसे बड़ी शशिखाल-कोटेश्वर योजना में तकनीकी दिक्कत के चलते 25 से अधिक गांवों के ग्रामीण पानी के लिए तरस गए हैं। योजना के पंप संचालन को लेकर यूपीसीएल और जल संस्थान एक-दूसरे पर अपनी जिम्मेदारी थोप रहे हैं, इसकी मार लोग सह रहे हैं।
सल्ट के शशिखाल, तहसील चौक, जालीखान, भ्याड़ी, डहला, पीपलटनोला, कवराढैया, नौपटुवा, पोखरी, देवायल, हिनौला, रिक्वांसी, काने, खलपाटी, भिने, झड़गांव सहित 25 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने के लिए शशिखाल-कोटेश्वर पंपिंग योजना बनाई गई है। योजना से टैंक में जलापूर्ति नहीं होने के चलते आपूर्ति प्रभावित हो रही है। नल सूखने से क्षेत्र की 12 हजार से अधिक आबादी हैंडपंप और प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने को मजबूर है।
विज्ञापन

-
यूपीसीएल और जल निगम आमने-सामने
मौलेखाल।
शशिखाल-कोटेश्वर पंपिंग योजना के पंप का पर्याप्त समय के लिए संचालन नहीं हो रहा है, इससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मामले में जल निगम का कहना है कि पूरे दिन तीन घंटे बिजली आपूर्ति होने से योजना के टैंक तक पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं यूपीसीएल का कहना है कि बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। योजना के पंप पुराने होने से दिक्कत आ रही है। जल निगम यूपीसीएल पर अपनी जिम्मेदारी नहीं थोप सकता।

Iबिजली आपूर्ति प्रभावित होने से योजना से पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है, इससे दिक्कत आ रही है। योजना में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। यूपीसीएल को व्यवस्था में सुधार के लिए कहा गया है। I
विज्ञापन

Iअरविंद सिंह नेगी, एई, यांत्रिकी विभाग, जल निगम, सल्ट। I
I

I
Iपेयजल योजना में बिजली आपूर्ति को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। योजना के पंप में तकनीकी खराबी के चलते बार-बार लाइन ट्रिप हो रही है। खराबी को दूर करने के लिए जल निगम के अधिकारियों को कई बार कहा जा चुका Iहै।
तसनीफ अनवर, एसडीओ, यूपीसीएल, सल्ट।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें