फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो दिन से धधक रहा है बिलोरी का जंगल

Fri, 29 Mar 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के बिलोरी का जंगल बीते दो दिनों से धधक रहा है। जंगल में भीषण आग लगी है। आग से अब तक तीन हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।सोमेश्वर के बिलोरी के जंगल में बृहस्पतिवार को आग लग गई। देखते ही देखते इसने तीन हेक्टेयर दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे दिन जंगल से आग की लपटें उठती रहीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ ही स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे, लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को भी कामयाबी नहीं मिल सकी। जंगल से उठने वाला धुआं आबादी में फैलकर लोगों की दिक्कत बढ़ा रहा है। रेंजर मनोज कुमार लोहनी ने कहा कि जंगल में भीषण आग लगी है। वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें