फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्यां (अल्मोड़ा)। पहचान छिपाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

धौलादेवी से निकला जुलूस चलमोड़ी गाड़ा, दन्यां, गौली होते हुए आटी पहुंचा। इस दौरान दन्यां चौराहे पर सभा हुई। महामंडलेश्वर लाल बाबा ने कहा कि देवभूमि की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। नाम बदलकर मासूमों को निशाना बनाने वाली विशेष मानसिकता समाज के लिए कलंक है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
व्यापार मंडल दन्यां के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में संदिग्ध तत्वों को पनाह देना क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर दुकान और मकान देने से पहले उनका पुलिस सत्यापन किया जाना जरूरी है। प्रर्दशनकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ये रहे शामिल
जुलूस महामंडलेश्वर लाल बाबा और प्रधान संगठन धौलादेवी के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, छात्र संघ अध्यक्ष गोकुल सिंह डसीला, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष हरीश मलारा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकुल पंत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नीरज पंत, मंडल अध्यक्ष डीके जोशी, ईश्वर सिंह सहित अनेक संगठनों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें