अल्मोड़ा। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स पर्सनल एसोसिएशन की ओर हुई श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आईटीबीपी, एसएसबी जवानों, विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों ने पुलवामा आतंकी हमले के अमर शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जवानों में शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
शनिवार को चौघानपाटा स्थित गांधी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। एसएसबी के जवानों के बैंड की धुन से देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। देश भक्ति गीतों से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति किए। वक्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। कहा कि शहीदों का यह बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। वहां एसडीएम जैंती व भनोली सौम्या गर्ब्याल, एसएसबी कमांडेंट भुवन चंद्र जोशी, आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट विशाल कौशिक, असिस्टेंट कमांडेंट दीपक नगियाल, सेंट्रल आर्म्ड फोर्स पर्सनल एसोसिएशन कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।