अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से सोबन सिंह जीना परिसर में एक दिनी रोजगार मेले लगा। इसमें 290 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद 48 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 178 अभ्यर्थियों का दूसरे साक्षात्कार के लिए चयन किया गया।
एसएसजे परिसर में आयोजित रोजगार मेले में फ्लिपकार्ट, सिक्योरिटी सर्विस इंडिया लिमिटेड, ब्राइट टैलिकम्युनिकेशन, जी फोरएच सिक्योर लिमिटेड, यशस्वी ग्रुप, जीनियस ग्रुप एसबीआई कार्ड, एलआईसी इंडिया और वर्ल्ड स्वार्थ कंपनी में नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। कंपनी ने सीनियर एक्जक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, टैली कालर, आपरेटर, सेल्स और रूलर एजेंट आदि के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया। इसमें कंपनी ने 48 अभ्यर्थियों का ही चयन किया। जबकि 178 अभ्यर्थियों को द्वितीय साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है।
इस दौरान अभ्यर्थियों को एनसीएस पोर्टल में पंजीकरण कराया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोमेले का आयोजन किया गया है। वहां डाॅ. देवेंद्र बिष्ट, बीना बिष्ट, गोविंद बिष्ट, मनोज बिष्ट, पंकज कुमार, मनोज मेहरा, मोहित पांडे, शुभम शर्मा आदि थे।