फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज की चार बस नहीं चलीं, बारिश में भटकते रहे यात्री

Tue, 17 Sep 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज की टनकपुर सहित तीन अन्य बसों का संचालन ठप रहा। बारिश में यात्री बसों की तलाश में स्टेशन में भटकते रहे। बस नहीं चलने पर यात्री टैक्सी में अधिक किराया चुकाकर गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून सेवाओं का संचालन ठप रहा। बारिश के बीच यात्री बसों की तलाश में स्टेशन पर भटकते रहे। स्टेशन पर काफी देर तक बस नहीं आई तो यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं। पूछताछ करने पर पता चला कि बस सेवा स्थगित है। यात्रियों को अधिक किराया चुकाकर मजबूरी में टैक्सी से सफर करना पड़ा। टैक्सी का किराया बस से दोगुना होने पर यात्रियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि आए दिन बस सेवा स्थगित होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बसों का नियमित संचालन करने की मांग की। इधर एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि बसों के संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें