फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: समायोजन न होने से गुरिल्ले नाराज, 20 को धरने का एलान

Tue, 13 Aug 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। समायोजन के लिए योजना बनाने समेत अन्य मांगें पूरी न होने से नाराज गुरिल्लों ने 20 अगस्त को अल्मोड़ा में धरना देने का एलान किया है। इसके बाद भी मांगें पूरी न हुई तो आंदोलन की आगामी रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी और जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया कि बीते साल 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने गुरिल्लों और अन्य अधिकारियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को गुरिल्लों के समायोजन के लिए योजनाएं बनाने और कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए समय -समय पर बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे। अब तक न तो विभागों ने कोई योजना सरकार को भेजी है और न कोई समीक्षा बैठक ही बुलाई गई है। लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन सहित जो विभाग गुरिल्लों को आंशिक रोजगार दे रहे थे। उन्होंने भी रोजगार देना बंद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गुरिल्लों के संबंध में अपने ही जारी शासनादेश लागू नहीं कर रही है। मजबूर होकर गुरिल्ले 20 अगस्त को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन के बाद भी समस्या का समाधान न हुआ तो फिर अग्रिम रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें