फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर रूट रोडवेज की बस चलाने की मांग

Mon, 12 Aug 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर रूट पर रोडवेज की कोई सेवा संचालित नहीं होती है। केमू की एक सेवा है लेकिन इस पर यात्रियों का काफी दबाव रहता है। कई बार यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती है। स्थानीय लोगों ने इस रूट पर केमू की सेवा बढ़ाने और रोडवेज की सेवा संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित केमू स्टेशन से जागेश्वर के लिए सुबह 11:30 बजे केमू बस का संचालन होता है। स्टेशन से ही बस पैक होकर जाती है। कई बार जागेश्वर जाने वाले यात्रियों को बस में सीट नहीं मिल पाती है। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में सावन के मौके पर श्रद्धालुओं की आवाजाही भी अधिक रहती है। सार्वजनिक सेवा का अभाव होने से यात्रियों को अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


बोले लोग

जागेश्वर रूट में रोडवेज बस का संचालन किया जाना चाहिए। जिससे जागेश्वर आने जाने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों को लाभ मिल सके।- सुमन कनवाल, अल्मोड़ा।

सावन में जागेश्वर रूट पर स्पेशल बस चलाई जानी चाहिए। केमू की सेवाएं भी बढ़ाई जाए, जिससे राहत मिल सके।- सुमित बिष्ट, अल्मोड़ा।

जागेश्वर रूट पर केमू की एक सेवा का संचालन किया जाता है। बोर्ड की बैठक में सेवा बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।- हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक केमू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें