फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हरिद्वार से अल्मोड़ा आ रही बस स्टेशन नहीं पहुंच पाई

Sun, 28 Jul 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हरिद्वार से अल्मोड़ा आ रही रोडवेज बस नगर के चौघानपाटा में खराब हो गई। सेल्फ फुंक गया और बंस बंद हो गई। चालक को पांच यात्रियों को उतारकर बस मौके पर ही खड़ी करनी पड़ी। ऐसे में यात्रियों को चौघानपाटा से घर तक पैदल दूरी नापनी पड़ी।
विज्ञापन


रविवार को हरिद्वार से आ रही अल्मोड़ा डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-4445 नगर के चौघानपाटा में पहुंचते ही खराब हो गई। चालक ने इसे स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में चालक को बस चौघानपाटा में ही खड़ी करनी पड़ी। बस में सवार पांच यात्रियों को चौघानपाटा में उतार दिया गया। ऐसे में यात्रियों को यहां से घर को पैदल रवाना होना पड़ा। बीच सड़क में बस खड़ी होने से जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। भारी वाहनों की देर रात तक आवाजाही शुरू नहीं हो सकी। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि बस में खराबी आ गई थी। खराबी को दूर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें