फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्माेड़ा में छह सड़कों पर आवाजाही ठप

Sun, 28 Jul 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में बारिश के बाद बंद सड़कें लोगों की दिक्कत बढ़ा रही हैं। मलबा और बोल्डर गिरने से छह सड़कों पर आवाजाही ठप होने से 30 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। वाहनों की आवाजाही ठप होने से गांवों में राशन सहित अन्य दैनिक जरूरत के सामान की आपूर्ति चरमरा गई है। ऐसे में 13 हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

जिले में बारिश के बाद रानीखेत-रामनगर-खैरना हाईवे पर पुल बहने से बीते 20 दिन से आवाजाही ठप है। वहीं, मलबा और बोल्डर गिरने से अल्मोड़ा-सेराघाट, सौराल-पनुवाद्यौखन, पंतगांव-सिमलधार, मंगलता-त्रिनैली और भांगादेवली-मेरगांव सड़कें भी बंद हैं। इससे क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों का संपर्क पूरी तरह कटा है।
राशन, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान न पहुंचने से 13 हजार की आबादी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस सहित अन्य वाहन गांव तक न पहुंचने से बीमार, गर्भवतियां भी पैदल सफर कर अस्पताल पहुंचने के लिए मजबूर हैं। बदहाल रास्तों के बीच लोग सफर कर स्थानीय बाजारों में पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रशासन जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू कराने का दावा कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

जिले में बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी को भेजा गया है। शीघ्र सड़कों को खोलकर आवाजाही शुरू कराई जाएगी।- विनीत पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें