फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दो दिन बाद दौड़े वाहन

Wed, 10 Jul 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दो दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इससे यात्रियों को राहत मिली है। हालांकि सुबह के समय वाहनों का संचालन बाया रामगढ़ हुआ और यात्रियों को 23 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा।
विज्ञापन


अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर मलबा और बोल्डर गिरने से बीते रविवार से आवाजाही ठप थी। ऐसे में रोडवेज ने हल्द्वानी रूट पर बसों का संचालन रोक दिया। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बाया रामगढ़ केमू और टैक्सी का संचालन होने से यात्रियों को 23 किमी का अतिरिक्त फेरा और 45 रुपये से 200 रुपये तक अधिक किराया चुकाकर आवाजाही करनी पड़ रही थी। तीसरे दिन मंगलवार को हाईवे पर यातायात सुचारु हुआ। इससे यात्रियों को राहत मिली है। रोडवेज ने भी दो दिन से बंद 11 सेवाओं का संचालन शुरू किया। इससे यात्रियों को वाहनों के लिए भटकना नहीं पड़ा। संवाद

रोडवेज की चार बस के पहिए रहे जाम

अल्मोड़ा। रोडवेज डिपो की देहरादून, टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली सेवाओं का संचालन ठप रहा। यात्री स्टेशन में बस का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। बसें स्टेशन नहीं पहुंची तो यात्रियों को टैक्सी के सहारे गंतव्य को रवाना होना पड़ा। अल्मोड़ा डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने कहा कि चालकों की कमी से कुछ सेवाओं का संचालन रोकना पड़ा है। स्थगित सेवाओं के संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें