फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक स्टेट हाइवे और 16 सड़कों पर थमी रफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश थमने के बाद भी जिले में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। बंद सड़कें परेशानी का सबब बनी हुई हैं। मलबा और बोल्डर गिरने से अब भी एक स्टेट हाईवे और 16 सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर आवाजाही थमने से 200 से अधिक गांवों का संपर्क कटा है। जरूरी सामान की आपूर्ति न होने से 70 हजार से अधिक की आबादी की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिले में पांच दिन लगातार बारिश के बाद जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। भले ही बारिश थमने से लोगों को राहत मिली है, लेकिन बंद सड़कों पर आवाजाही शुरू न होने से दिक्कत बरकरार है।
बीते तीन दिनों से जिले में एक स्टेट हाईवे और 16 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही ठप है, इससे 70 हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों का संचालन ठप होने से ग्रामीण गांव में कैद हो गए हैं। फल, सब्जी सहित अन्य दैनिक जरूरत की सामग्री की आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय दुकानों में सामान खत्म होने लगा है। ऐसे में यदि जल्द सड़कें नहीं खुलीं तो लोगों की दिक्कत और बढ़ेगी। प्रशासन मौसम का साथ मिलने पर जल्द सभी सड़कों को खोलने का दावा कर रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा कि सभी सड़कों पर जेसीबी लगाई गई है। शीघ्र सभी सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन

इन मार्गों पर आवाजाही ठप

खैरना-रानीखेत-रामनगर, पनार-घुरुकुना, जैंती-नया संग्रोली, पेटशाल-डूंगरी, थुवासिमल-बिनौला कुंज, दन्योली-चौकुना, तोली-जिंगोली, ज्वारनैड़ी-बसगांव, धौलादेवी-खेती, मकड़ाऊं-दशौला, सेराघाट-कुंजकिमौला, सिंधिंया मल्ला-तड़कोट, मोरनौला-खांकर, मंगलता-त्रिनैली, चल्मोड़ी गांजा-कलौटा, दशौला-मेल्टा, डूंगरा जिंगोली-तोली।
बारिश बंद होने के बाद भी हो रहा भूस्खलन

अल्मोड़ा। जिले में बारिश बंद होने के बाद भी जगह-जगह भूस्खलन होने से लोग दहशत में हैं। खगमराकोट में भूस्खलन से सार्वजनिक रास्ता क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सोनल टम्टा और एसएल टम्टा के आवासीय मकान को खतरा पैदा हो गया। प्रभावित परिवारों ने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग काे दी है। इधर नगर के एसएसपी कार्यालय और एसएसजे विवि के प्रशासनिक भवन को जाने वाले मार्ग की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। दोनों ही रास्तों पर आवाजाही ठप होने से लोग परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में बारिश का आंकड़ा (एमएम)
अल्मोड़ा 23.0

रानीखेत 29.0

द्वाराहाट 7.5

सोमेश्वर 22.6

ताकुला 7.5

जैंती 20.0

शीतलाखेत 21.0

जल स्तर

कोसी 1126.96 मीटर

रामगंगा 921.900 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें