फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका,नारेबाजी की

Mon, 31 Mar 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशुतोष नेगी और युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और चौघानपाटा में सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने दोनों नेताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पहाड़ के मुद्दों और पहाड़ के युवाओं का हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ उन्हें न्याय दिलाने वाले नेताओं पर संगीन धाराओं में केस दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि दोनों की जल्द रिहाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी, यूएसएफ के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन, तारा लाल, धर्मेंद्र सिंह राणा, ललित राणा, हेमा देवी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें