फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बदलते मौसम ने आंखों में बढ़ाया संक्रमण

Mon, 31 Mar 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी की दस्तक के साथ ही आंखों में संक्रमण की समस्याएं बढ़ गई है। आंखों की समस्या को लेकर इस बीच यहां सरकारी और निजी अस्पतालों में कई लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसमी एलर्जी से दर्द होने तथा खुजली लगने की शिकायतें मिल रही हैं। मार्च महीने में जिला अस्पताल में ही ऐसे 30 केस दर्ज हुए हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह व शाम ठंड और दिन में तेज गर्मी आंखों को प्रभावित कर रही है। यही वजह है कि आंखों के लाल होने, खुजली लगने और दर्द बढ़ने की शिकायतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र रोग सर्जन डॉ. जीवन मपवाल ने बताया कि इस बदलते मौसम में ऐसी ही समस्याएं लेकर कई लोग पहुंच रहे हैं।
ऐसे में मौसम में आंखों में वायरल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में चिकित्सीय सलाह अवश्य ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें