चौखुटिया (अल्मोड़ा )। चौखुटिया के बहुप्रतीक्षित गोदी-तड़ागताल मार्ग की हालत जल्द सुधरेगी। टेंडर प्रक्रिया के बाद अनुबंध गठन की कार्यवाही होते ही इस मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
सात किमी लंबी सड़क देखरेख के अभाव में खस्ता हो गई है। मार्ग से क्षेत्र के गोदी, टेडागांव, कोटयूडा, तड़ागताल समेत अनेक गांवों की 4000 से अधिक की आबादी प्रभावित होती है। बीते दिनों पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की बैठक में गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने इस मार्ग के सुधारीकरण की मांग को जोरशोर से उठाया था।
गोदी तड़ागताल सड़क की निविदा प्रक्रिया हो गई है। अनुबंध की कार्रवाई चल रही है। अनुबंध होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। -दीप जोशी, एई, पीएमजीएसवाई