फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बंदरों और लावारिस कुत्तों के आतंक से दिलाएं निजात

Wed, 11 Sep 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रानीधारा संघर्ष समिति के सदस्यों ने बुधवार को नवनियुक्त डीएम आलोक कुमार पांडे से मुलाकात कर उन्हें जिला मुख्यालय की कई समस्याओं की जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने कहा कि नगर में कटखने बंदरों और लावारिस कुत्तों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

आए दिन बंदरों और कुत्तों के काटने से अनेक लोग घायल हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जंगली जानवर फसलों को लगातार बर्बाद कर रहे हैं। इस कारण अब ग्रामीणों का खेती से मोहभंग होने लगा है। समिति के सदस्यों ने डीएम से मांग की है कि जिले के लोगों को इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए और संबंधित विभागों को भी इसके लिए निर्देश दिए जाएं। डीएम से मिले शिष्टमंडल में विनय किरौला, गिरीश नाथ, लावण्य पंत, वैभव जोशी, अमरीश पवार, अशोक साह, मीना, बीना पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें