फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीसरे दिन भी नहीं हुई साफ पानी की आपूर्ति

Sun, 28 Jul 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में तीन दिन बाद भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। नलों से गंदा पानी आने से लोगों को नौले-धारों की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन


नगर सहित आसपास के गांवों को पेयजल मुहैया कराने वाले कोसी बैराज में सिल्ट जमा होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। तीन दिन बाद भी नगर की 60 हजार आबादी को साफ पानी नहीं मिल सका। नलों में गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान रहे। मजबूर होकर लोगों ने नौले-धारों की दौड़ लगाकर पानी का प्रबंध किया। प्राकृतिक जल स्रोतों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। ऐसे में कई नौले-धारों में लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं करा रहे जल संस्थान के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। संवाद
बारिश के बाद कोसी बैराज में सिल्ट आने से समस्या पैदा हो जाती है। लोगों को साफ पानी उपलब्ध करने के गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं।

मंजुल मेहता, सहायक अभियंता, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें