फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट के 24 गांवों में पानी के लिए हाहाकार

Tue, 12 Mar 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विकासखंड के खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना से मंगलवार को पांचवें दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। मजबूरी में लोगों को नौले, धारों से पानी ढोकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना के तिपौला में बना टैंक क्षतिग्रस्त है। टैंक से जुड़े असगोली, सिमलगांव, छतगुल्ला, बसेरा, कूना, खलना, चमीनी, कुन्स्यारी, तिपौला, तल्ली कहाली, मल्ली कहाली, कुई, मैनोली, छतीना, बूंगा, धन्यारी, सलना, किरोली 24 से अधिक गांवों में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। लोगों ने प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाकर काम चलाया। भीड़ के चलते प्राकृतिक जल स्रोतों में भी जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे लगातार दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

लोगों की पीड़ा :
पानी नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है। जल संस्थान पूरा बिल वसूलता है लेकिन पानी उपलब्ध नहीं करा रहा है। पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए।
- भूपेंद्र रौतेला, तिपौला
गर्मी हो या जाड़ा हमेशा पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। पानी आपूर्ति न होने से दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं।
- नरेंद्र सिंह नेगी, तिपौला
तिपौला में क्षतिग्रस्त पेयजल टैंक की मरम्मत की जा रही है। पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-एसएस रौतेला, जेई जल संस्थान द्वाराहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें