फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छह घंटे ठप रही बीएसएनएल की संचार सेवा

Sat, 29 Jun 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा छह घंटे ठप रही। कनेक्टिविटी ठप रहने से 50 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन


शनिवार को अल्मोड़ा में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बीएसएनएल की मोबाइल और ब्राॅडबैंड सेवा ठप रही। जिले में बीएसएनएल के 50 हजार से अधिक मोबाइल और 5000 ब्राॅडबैंड उपभोक्ता हैं। इंटरनेट सेवा ठप रहने से सरकारी, निजी संस्थानों के साथ ही साइबर कैफे आदि में छह घंटे कामकाज ठप रहा।
आए दिन धोखा दे रही है सेवा
अल्मोड़ा। बीएसएनएल की सेवा उपभोक्ताओं को आए दिन धोखा दे रही है। पिछले दिनों हल्द्वानी में ओएफसी कटने से कुमाऊं के कई जिलों में संचार सेवा ठप रही। वहीं, शनिवार को भी यह सेवा लोगों को धोखा दे गई। आए दिन संचार सेवा ठप रहने से उपभोक्ताओं में बीएसएनएल के खिलाफ खासा आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी से आगे ओएफसी कटने से संचार सेवा प्रभावित रही। मौके पर पहुंची निगम की टीम ने केबल जोड़कर सेवा सुचारू की। बीएसएनएल उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है। -एसएन रावत, डीजीएम, प्रचालन क्षेत्र, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें