फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मिनिस्टीरियल कर्मियों के अधिकारों में कटौती पर होगा आंदोलन

Tue, 04 Jun 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन ने मिनिस्टीरियल कार्मिकों के अधिकारों में कटौती करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। कहा कि मिनिस्टीरियल संवर्ग कार्मिकों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने संगठन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा को ज्ञापन देते हुए कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी मिनिस्टीरियल कार्मिकों को शासन की ओर से मिल रहे प्रभारी बीईओ का प्रभार, आहरण-वितरण का अधिकार मिलने का विरोध कर रहे हैं। इससे उनमें नाराजगी है। यदि मिनिस्टीरियल कार्मिकों के हित प्रभावित हुए तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिला मंत्री मुकेश जोशी, योगेंद्र बिष्ट, जयप्रकाश मेहता, हारून रसीद,राजन नेगी, जयप्रकाश मेहता, दीपिका मिश्रा, योगेंद्र बिष्ट, हयात जैमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें