फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड ठप, भटक रहे मरीज

Tue, 12 Mar 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अल्मोड़ा में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को जिला अस्पताल में वापस बुलाने से मंगलवार को भी मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड ठप रहे। इससे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाॅजिस्ट का पद रिक्त है। मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल के तीन रेडियोलॉजिस्ट में से एक रेडियोलॉजिस्ट को व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज, एक को रानीखेत नागरिक अस्पताल में तैनात किया गया है जबकि एक वहीं जिला अस्पताल में ही सेवाएं दे रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजिस्ट को जिला अस्पताल वापस में बुला लिया गया है। इस कारण मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को भी अल्ट्रासाउंड ठप रहे। जिससे उपचार को आए 60 मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। दूरस्थ स्थानों से आए मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ा। कई मरीजों ने निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया।
विज्ञापन






मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को जिला अस्पताल में बुलाया गया है। जिस कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हुए।


- प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें