अल्मोड़ा। अब यूपीसीएल देय तिथि के बाद भी बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती से निपटेगा। देय तिथि के बाद सात दिन के भीतर पूरा बिल जमा नहीं किया तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए संबंधित उपभोक्ता को मोटी फीस भी भरनी होगी। फिलहाल यह नियम 10,000 रुपये से अधिक बिल वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगा।
एक से सात दिसंबर तक बिल जमा करने का समय मिलेगा। आठ दिसंबर से यूपीसीएल संंबंधित उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना शुरू करेगा। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता सात दिन के भीतर विलंब शुल्क जमा कर बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। संवाद
कनेक्शन जोड़ने के लिए खर्च करने पड़ेंगे 400 रुपये
अल्मोड़ा। यूपीसीएल के मुताबिक देय तिथि के सात दिन बाद भी बिल जमा न करने पर संबंधित उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उसे दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए बिलंब शुल्क के साथ पूरा बिल जमा करना होगा। साथ ही उसे 400 रुपये फीस चुकानी होगी। संवाद