अल्मोड़ा में हुई उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक में मंचासीन लीग के पदाधिकारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग अल्मोड़ा की लीग कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के रिविजन नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व सैनिकों को भारी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नियमानुसार वन रैंक वन पेंशन पांच साल में रिवाइज होनी चाहिए थी लेकिन अब तक यह रिवाइज नहीं हुई है। इससे पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि खत्याड़ी क्षेत्र में कई पूर्व सैनिक रहते हैं। इस क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल वितरण व्यवस्था चरमराई है। जिससे पूर्व सैनिकों के साथ ही अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरसी पंत, जेएन वर्मा, नवीन जोशी, सुधीर जोशी, आनंद सिंह, पूरन चंद्र, रोशन लाल, दीपक कुमार आदि थे।