फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल की खराब लिफ्ट से मरीज परेशान

Wed, 27 Mar 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फिर से लिफ्ट ने धोखा दिया है। दो दिन से लिफ्ट का संचालन ठप है और सीढि़यां चढ़ने से मरीजों, गर्भवतियों की सांस फूल रही है। किसी तरह मरीज और गर्भवतियां माल रोड से सैकड़ों सीढि़यां चढ़कर ओपीडी और चिकित्सकों के कक्ष तक पहुंच रहे हैं, तब जाकर उन्हें उपचार नसीब हो रहा है।
विज्ञापन

दरअसल माल रोड के मुख्य गेट से मरीज लिफ्ट से चौथी मंजिल पर स्थित ओपीडी, चिकित्सक कक्षों के साथ ही अल्ट्रासाउंड कक्ष तक पहुंचते हैं। दो दिन से लिफ्ट खराब होने से मरीज और गर्भवतियां परेशान हैं। किसी तरह गर्भवतियां और मरीज सैकड़ों सीढि़यां नापकर चिकित्सकों के कक्ष तक पहुंचने के लिए मजबूर हैं। हालात यह हैं कि तीमारदार मरीजों को पीठ पर किसी तरह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा रहे हैं। जिला अस्पताल में लिफ्ट खराब होना आम बात हो गई है। बीते दो माह में तीन से अधिक बार लिफ्ट ने धोखा दिया है। हैरानी की बात यह है खराबी को दूर करने में अस्पताल प्रबंधन को कई दिन लग रहे हैं, इसकी सीधी मार मरीज, गर्भवतियां और तीमारदार सह रहे हैं। पीएमएस डाॅ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि तकनीकी खराबी से लिफ्ट बंद है। तकनीशियन बुलाए गए हैं। जल्द लिफ्ट ठीक कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें