फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ पेट संबंधी बीमारियों में इजाफा

Sat, 13 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा में मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ इन दिनों अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला और बेस अस्पताल में अधिकतर पेट संबंधी बीमारियों उल्टी, दस्त आदि के रोगी पहुंच रहे हैं। वायरल फीवर के रोगी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम को देखते हुए डाक्टरों ने मरीजों से स्वच्छ पानी पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


  जिला अस्पताल में शनिवार को ढाई सौ से अधिक ओपीडी हुई है। मौसम परिवर्तन के कारण अस्पताल में अधिकतर मरीज पेट संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए पहुंचे। जिसमें अधिकतर बच्चे और 18 से 20 साल तक के युवा शामिल हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश बिष्ट ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही इन दिनों पेट संबंधी बीमारी दस्त और वायरल फीवर संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन दिनों लोगों को उबला हुआ पानी पीना चाहिए। बासी भोजन से बचना। उन्होंने बच्चों को बाजार में कटे और खराब फल के अलावा फास्ट फूड खाने से बचने की सलाह दी है।  इधर बेस अस्पताल में भी पेट संबंधी रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश रोगी पेट की बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें