बागेश्वर। लोनिवि कपकोट ने मानसून काल के दौरान बदहाल सड़कों की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है। बालीघाट-धरमघर सड़क से चौंरा गांव को जोड़ने वाली सड़क में दो लाख रुपये की लागत से पैचवर्क किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
बालीघाट-धरमघर सड़क से चौंरा गांव को जोड़ने वाले मार्ग से ही चौंरा-भैरूचौबट्टा और चौंरा-खोलियागांव के लिए सड़कें जाती हैं। मार्ग में कई स्थानों में गड्ढे होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीसी मार्ग के निर्माण के बाद मरम्मत नहीं होने से मार्ग बदहाल हो गया है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से मार्ग की मरम्मत करने की मांग कर रहे थे।
अब लोनिवि ने मानसून के बाद सड़क पर पैचवर्क का कार्य करने की कवायद शुरू कर दी है। लोनिवि के ईई अमित पटेल ने बताया कि पैचवर्क के लिए निविदा आमंत्रित की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।