फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बसों के लिए यात्रियों ने काटे स्टेशन के चक्कर, स्टेशनों पर रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली का त्योहार अपनों के साथ मनाने के लिए घर लौटने वालों की भीड़ रही। सुबह से ही लोगों के स्टेशनों पर आने का सिलसिला शुरू हो गया था। घर लौटने के लिए लोगों को स्टेशन पर बसों के लिए चक्कर काटने पड़े।
विज्ञापन


सोमवार को काफी संख्या में लोग होली पर्व अपनों के साथ मनाने के लिए घरों को रवाना हुए। सुबह से ही यात्री स्टेशन पर पहुंचने लगे थे। 10 बजे बाद यात्रियों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो गई। जिला मुख्यालय से ग्रामीण इलाकों को जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। डुंगरा, चगेठी, शहरफाटक, मौलेखाल, मानिला, सराईखेत, सोमेश्वर समेत अन्य स्थानों को काफी संख्या में लोग लौटे। बसों में पहले सीट पाने के लिए यात्री बस के निर्धारित समय से पूर्व ही स्टेशन पहुंच गए थे। सवारी बढ़ने पर वाहन चालकों को भी राहत मिली। इधर, मैदानी क्षेत्रों से भी पहाड़ लौटने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं कानपुर, जयपुर, मध्य प्रदेश समेत अन्य स्थानों से काफी संख्या में लोग होली पर्व मनाने के लिए पहाड़ लौटे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें