फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: युवक के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोडा। थाना क्षेत्र चौखुटिया में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीपलधार गनाई निवासी रमेश चंद्र जोशी ने थाने में तहरीर दी। कहा कि वह रविवार को अपनी स्कूटी से गोपेश्वर से अपने घर गनाई को आ रहे थे। इस दौरान पुराना लोहवा सिमलखेत के पास पहुंचने पर उस गांव के राहुल सिंह, नीरज सिंह, भरत सिंह नेगी, संदीप सिंह उन्हें बिना कारण गालीगलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर उन्होंने उन्हें घूसों से मारना शुरू कर दिया। तभी पंडुवाखाल की ओर से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने उन्हें बचाया। इसके अलावा उन्होंने वहां से जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, थाना प्रभारी चौखुटिया अशोक कुमार ने कहा कि तहरीर पर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 351 (2), 351 (3) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें