फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कड़ाके की सर्दी में बस के इंतजार में बेबस हो रहे यात्री

Wed, 13 Dec 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 सड़क किनारे बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के केमू स्टेशन में यात्रियों को राहत पहुंचाने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थिति यह है कि यात्रियों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है, इस कारण उन्हें कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां केमू स्टेशन का पुनर्निर्माण हो रहा है लेकिन यात्रियों की सुविधा का कोई ध्यान नहीं रखा गया। इस वजह से बुजुर्ग, महिला यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



अल्मोड़ा से हल्द्वानी, रामनगर, रानीखेत सहित विभिन्न रूटों पर केमू की 15 से अधिक बस सेवाओं का संचालन होता है। बड़ी संख्या में यात्री इन केमू की बस में सफर करते हैं। नगर के मालरोड पर स्थित केमू स्टेशन के नए भवन का करीब एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन बस स्टेशन में यात्रियों के बैठने की अस्थाई व्यवस्था तक नहीं की गई। इधर कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। ऐसे में यात्रियों के लिए खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करना पड़ रहा है। संवाद


सड़क पर इधर उधर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं यात्री
अल्मोड़ा। केमू स्टेशन के नवनिर्माण के लिए सड़क किनारे निर्माण सामग्री डंप है इसलिए यात्रियों के लिए बस के इंतजार में यहां खड़े रहने के लिए भी जगह नहीं है। इस वजह से उन्हें दूसरी तरफ सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। एक तरफ निर्माण सामग्री और दूसरी ओर बस के लिए यात्रियों की भीड़ जुटने से इस व्यस्ततम सड़क पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन



यात्रियों की पीड़ा
मणिपुर से अपने घर बागेशवर लौट रहा हूं। बस स्टेशन में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्थायी तौर पर ही सही यहां बैठने की व्यवस्था होती तो यात्रियों को राहत मिलती।
विज्ञापन


- भुवन सिंह बिष्ट, बागेश्वर।



कड़ाके की ठंड के बीच सड़क पर खड़े रहकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।

- बची सिंह बिष्ट, रानीखेत।



कोट
केमू स्टेशन का भवन निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य पूरा होने तक स्टेशन में शीघ्र अस्थायी तौर पर यात्रियों के बैठने के लिए इंतजाम किए जाएंगे।

- हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक, केमू, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें