फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी माता-पिता के समान

Tue, 22 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड में चल रहे सियासी घमासान को लेकर द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि कई लोग उनके भी बागी होने की आशंका की झूठी खबरें प्रचारित कर, उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं, विपक्षी पार्टी छोड़ने के लिए उन्हें भी प्रलोभन दे रहे हैं, लेकिन उनके लिए पार्टी माता-पिता है और माता-पिता नहीं बदले जाते। कहा कि वह पूरी तरह से सरकार के साथ हैं। 
विज्ञापन


फोन पर द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने सियासी घमासान को लेकर अपनी स्थिति को साफ कर दिया है। कहा कि बागी होने की बातें प्रचारित कर उनकी छवि धूमिल की जा रही है। उनका विश्वास कांग्रेस सरकार पर है। उनके पास भी बगावत करने के लिए धन का प्रलोभन दिखाया जा रहा था, लेकिन वह स्वाभिमान की राजनीति करते हैं, जब स्वाभिमान नहीं है तो ऐसी राजनीति करने का कोई फायदा नहीं है।

उन्होंने कहा कि हरीश सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है, उनके क्षेत्र द्वाराहाट में भी रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं। अपनी जमीन खिसकती देख विपक्षी दल ओछी राजनीति और ओछी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरीश सरकार 28 मार्च को सदन में बहुमत सिद्ध करेगी और फिर से प्रदेश के विकास तत्पर रहेगी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी झूठी अफवाहों पर विश्वास नहीं करने तथा ऐसे लोगों को लोकतांत्रिक ढंग से जवाब देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें