रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में हुई प्रतियोगिता में निर्णायकों के साथ प्रतिभागी।
- फोटो : AMAR UJALA
चांदनी इंटर प्राइजेज हल्द्वानी की ओर से श्री राम सांस्कृतिक समिति के सहयोग से रैमजे इंटर कॉलेज में हुई दो दिवसीय कुमाऊं लोक गायन पर आधारित गित्यार खोज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शनिवार को हुए ऑडिशन में 20 प्रतिभागियों का फाइनल चरण के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता में जहां सबसे कम उम्र के प्रतिभागी गर्वित तिवारी (सात) ने प्रतिभाग किया वहीं सबसे अधिक उम्र दीपा पाटनी (57) ने सुंदर प्रस्तुति दी।
प्रतिभागियों ने न्योली, छपेली, झोड़ा, शगुन आखंर, भिटौली, चैती, चांचरी आदि की शानदार प्रस्तुति देकर रंग जमाया। 31 मार्च को फाइनल होगा। फाइनल चरण में कुल तीन प्रतिभागियों का हल्द्वानी में मेगा फाइनल के लिए चयनित किया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक लोक गायक गोविंद दिगारी, जगजीवन कन्याल, चंद्रप्रकाश, राजेंद्र तिवारी, गीतम भट्ट, आशरद खान आदि थे। इस मौके पर दीपक कुमार, विमला तिवारी, दीपा पाटनी, रीता पांडे, पारो उप्रेती, मंजू कांडपाल, ममता तिवारी, इंदू उपाध्याय, कंचन तिवारी आदि मौजूद थे।